वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-मुख्तार अंसारी पर पुलिस और शिकंजा कसने जा रही है। दो दर्जन करीबियों के लाइसेंस की डिटेल खंगाल जा रही है।
मुख्तार अंसारी के करीबियों पर पुलिस और शिकंजा कसने जा रही है। अब पुलिस ने लखनऊ में ही मुख्तार गिरोह से जुड़े करीब दो दर्जन लोगों के शस्त्र लाइसेंस का ब्योरा जुटा रही है। इनमें कई लोगों के परिवार की महिलाओं के नाम भी शस्त्र लाइसेंस होने की बात सामने आयी है। वजीरगंज में मुख्तार के एक बेहद करीबी भी इसी में शामिल है। पुलिस अफसरों का कहना है कि मुख्तार के विधायक बेटे अब्बास अंसारी की तलाश में सोमवार को 10 स्थानों पर पड़ी दबिश के दौरान यह जानकारी हुई है। सारे दस्तावेज जुटाने के बाद पुलिस इन शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई करेगी। मुख्तार अंसारी गिरोह पर पुलिस एक साल से कार्रवाई कर रही है। इसी दौरान मुख्तार का बेटा अब्बास अंसारी शस्त्र लाइसेंस का दुरुपयोग करने के मामले में महानगर कोतवाली में दर्ज मुकदमे में फरार हो गया। वह सुभासपा से विधायक है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार को तीन स्थानों पर अब्बास के करीबी मिले। इनसे ही पता चला कि मुख्तार गिरोह से जुड़े कई लोग इनके फ्लैट पर आते थे। उनके पास जो असलहे रहते हैं वह परिवार की महिलाओं के नाम है। इन लोगों ने ही बताया कि गिरोह के कई लोगों पर मुकदमे हैं, फिर भी उनका शस्त्र लाइसेंस बना हुआ है। इसके अलावा मऊ, गाजीपुर व लखनऊ में कई ऐसे लोग हैं जिनके शस्त्र लेकर मुख्तार गिरोह के सदस्य चलते हैं।
अब्बास की तलाश में कई से पूछताछ
डीसीपी कासिम आब्दी ने बताया कि अब्बास अंसारी की तलाश में छापे के दौरान कई जानकारियां मिली है। इसी आधार पर मंगलवार को पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की है। कई नई जानकारियां मिली है जिस आधार पर पड़ताल की जा रही है।